रामपुर, जनवरी 6 -- नगर में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन रामपुर-बाजपुर मार्ग जाम की गिरफ्त में रहा। जाम के चलते करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालात यह रहे कि शाम ढलने तक वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए, जबकि नगर पालिका प्रशासन समस्या पर आंखें मूंदे बैठा रहा। मंगलवार को रामपुर-बाजपुर मार्ग के साथ-साथ बिलासपुर मार्ग पर भी जाम लग गया, जिससे दोनों मार्गों पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। पैदल चलने वाले राहगीरों को भी रास्ता नहीं मिल सका और उन्हें मजबूरन वाहनों के बीच से निकलना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले पीडब्ल्यूडी द्वारा रामपुर-बाजपुर मार्ग की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन सड़क को फुटपाथ से ऊंचा कर देने के कारण वाहन चालकों को सड़क से नीचे उतारने में दिक्कत हो रही है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.