रामपुर, जनवरी 12 -- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की पंचायत रविवार को गोविंदपुरा स्थित मैरिज हॉल में जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह गंगवार के नेतृत्व में हुई। किसानों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन नारेबाजी की। इसके बाद पंचायत में संगठन के विस्तार के तहत किसानों को सदस्यता दिलाई गई। पंचायत को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह गंगवार ने कहा कि स्वार क्षेत्र का किसान बेहद बुरे दौर से गुजर रहा है, लेकिन कोई भी अधिकारी किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने को तैयार नहीं है। इस दौरान बिजली विभाग पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों को ज्यादा बिजली बिल थमाकर उन्हें जबरन जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। इसके अलावा आवारा पशुओं की समस्या को उठाते हुए कहा कि किसान रातों को जागकर अपनी फसलों की रखवाली करने को मजबूर हैं, लेकिन प...