नई दिल्ली, जनवरी 9 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। 27वें स्वामी हरिदास-तानसेन संगीत नृत्य महोत्सव का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय उत्सव के उद्घाटन सत्र की शुरुआत पं. विश्वमोहन भट्ट (मोहन वीणा) और पं. सलील भट्ट (सात्विक वीणा) द्वारा राजस्थान के मांगणियार लोक कलाकारों के साथ की गई जुगलबंदी से हुई। इसके बाद उस्ताद शुजात खान ने सितार पर प्रस्तुति दी। संध्या का समापन विदुषी अश्विनी भिड़े देशपांडे की गायकी से हुआ। पद्म भूषण डॉ. उमा शर्मा, संस्थापक एवं कलात्मक निदेशक, भारतीय संगीत सदन ने कहा कि यह महोत्सव हमारी शास्त्रीय विरासत को समर्पित अर्पण है, जो युवा पीढ़ी को इन शाश्वत परंपराओं से जोड़ता है। डॉ. विनय भारत ने भी विचार व्यक्त किए। आगामी दो दिनों में उस्ताद अमान अली बंगश, पं. हरिप्रसाद चौरसिया, डॉ. उमा शर्मा, पं. राहुल शिवकुमार शर्मा तथा बेगम प...