नई दिल्ली, जनवरी 5 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य की समृद्ध परंपरा को समर्पित स्वामी हरिदास तानसेन संगीत-नृत्य महोत्सव 2026 का आयोजन 9 से 11 जनवरी तक नई दिल्ली के शंकर लाल हॉल, मॉडर्न स्कूल, बाराखंबा रोड में होगा। समारोह में रोजाना शाम 6 बजे से प्रस्तुतियां होंगी। आयोजन श्रीराम सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स द्वारा पद्म भूषण डॉ. उमा शर्मा और डॉ. विनय भारत राम के मार्गदर्शन में हो रहा है। महोत्सव में बांसुरी वादन में पं. हरिप्रसाद चौरसिया, खयाल गायकी में बेगम परवीन सुल्ताना, स्मिता अश्विनी भिड़े देशपांडे, पं.उल्हास कशालकर, सितार पर उस्ताद शुजात खान, कथक में डॉ. उमा शर्मा प्रस्तुति देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.