जमशेदपुर, फरवरी 9 -- जमशेदपुर। स्वामी सहजानंद सरस्वती कल्याण संस्थान की एक बैठक रविवार को ब्रम्हर्षि भवन कदमा में हुआ। इस बैठक में संस्थान के स्वामी सहजानंद सरस्वती जी की 137 वीं जयंती सह पारिवारिक मिलन समारोह पर विचार विमर्श हुआ। बैठक में समारोह को भव्य बनाने पर चर्चा हुई। इस समारोह में झारखंड एवं बिहार के भूमिहार ब्राह्मण समाज के श्रेष्ठ जनों को निमंत्रण निमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम को चार सत्र में 10 बजे से लेकर रात्रि के 10 बजे तक प्रस्ताव पारित हुआ है। पहले सत्र में स्वामी सहजानंद सरस्वती जी की जीवनी गुण एवं क्रियाकलाप पर विशिष्ट जानकारी दी जाएगी वही बढ़ती उम्र में शादी कारण एवं निदान। इसके बाद दोपहर का भोजन। दूसरे सत्र में सामाजिक समरशता पर कार्यशाला। उसके बाद प्रतिभा सम्मान समारोह, शिक्षा खेलकूद स्वास्थ्य रोजगार इत्यादि क्षेत्रो...