गाजीपुर, अप्रैल 20 -- गाजीपुर। स्वामी सहजानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विभिन्न कोर्सों में प्रवेश के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। छात्र कॉलेज की वेबसाइट पर फार्म भरकर आवेदन कॉलेज में जमा कर दें। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. वीके राय ने बताया कि बीए, बीकॉम में सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है। छात्र-छात्राएं महाविद्यालय की वेबसाइट एसएसपीजीसी.एसी.इन पर जाकर प्रवेश फार्म आनलाइन भरकर महाविद्यालय के प्रवेश काउन्टरों पर सम्पर्क करें। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में प्रवेशार्थियों को एनसीसी, एनएसएस, खेल-कूद एवं रोवर्स रेंजर्स जैसी सह-शैक्षणिक सुविधायें भी उपलब्ध हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.