चित्रकूट, फरवरी 9 -- मानिकपुर (चित्रकूट), संवाददाता। धारकुंडी आश्रम के संस्थापक स्वामी सच्चिदानंद महाराज को आज समाधि दी जाएगी। उनके अंतिम दर्शन के लिए शिष्यों की भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार दोपहर पार्थिव शरीर मानिकपुर पहुंचा तो लोगों ने फूलों की बारिश कर अंतिम दर्शन किए। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। स्वामी सच्चिदानंद महाराज 102 वर्ष की आयु में शनिवार दोपहर मुंबई के एक आश्रम में ब्रह्मलीन हुए थे। करीब एक दशक से स्वास्थ्य खराब होने की वजह से मुंबई स्थित बदलापुर आश्रम में रह रहे थे। उनका पार्थिव शरीर बदलापुर आश्रम से शनिवार को धारकुंडी के लिए रवाना हुआ। सड़क मार्ग से आने के दौरान रास्ते में जगह-जगह लोगों ने जयकारे लगाते हुए पुष्प वर्षा कर अंतिम दर्शन किए। कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार दोपहर करीब एक बजे उनका पा...