शाहजहांपुर, दिसम्बर 23 -- शाहजहांपुर में प्रस्तावित स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय की स्थापना की दिशा में अहम कदम बढ़ गया है। राज्य मंत्रिमंडल ने मुमुक्ष आश्रम ट्रस्ट की इकाइयों को उच्चीकृत कर विश्वविद्यालय बनाए जाने संबंधी विधेयक के मसौदे को मंजूरी के बाद अब यह विधेयक विधानसभा के शीतकालीन सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा। योगी कैबिनेट का शीतकालीन सत्र शुरू है। ऐसे में इस हफ्ते यह विधेयक प्रस्तुत होगा। इस पर मुहर लगने की पूरी संभावना है। विधानसभा से विधेयक पारित होने और राज्यपाल की स्वीकृति के बाद विश्वविद्यालय की विधिवत स्थापना की अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के प्रशासनिक ढांचे, कुलपति, रजिस्ट्रार समेत अन्य पदों के सृजन और नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी। आगे चलकर विश्वविद्यालय के शैक्षणिक ढांचे को अंतिम रूप दिया जाएगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.