सीतामढ़ी, जनवरी 12 -- सीतामढ़ी। जगन्नाथ सिंह महाविद्यालय चन्दौली में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए किया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. संतोष कुमार गौड़ ने किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ. सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद वेदांत दर्शन के महान अधिकारी और विश्वविख्यात आध्यात्मिक गुरु थे। वे युवाओं के लिए आज भी प्रेरणास्रोत हैं और उनके विचार आत्मबल, राष्ट्रनिर्माण तथा चरित्र निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन करते हैं। डॉ. शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने सना...