पीलीभीत, जनवरी 14 -- बीसलपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी व स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। बीसलपुर डिग्री कालेज में राष्ट्री युवा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की गई विचार गोष्ठी का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ० अलका मेहरा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रतीक पुरुष स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ चन्द्रप्रभा गंगवार ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति के लिए एक आदर्श है। भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत व नई शिक्षा नीति में स्वामी विवेकानंद के वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नैतिक मूल्यों, चरित्र वान युवा के आदर्श को सम्मिलित किया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.