बेगुसराय, जनवरी 9 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 67वें प्रांतीय अधिवेशन के समापन के उपरांत प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि प्रांत अधिवेशन एवं स्वामी विवेकानंद जयंती कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी रखी l कहा कि अधिवेशन में तीन प्रस्ताव पारित किए गए l इन तीनों प्रस्ताव पर आगामी 1 वर्ष तक विद्यार्थी परिषद योजना एवं कार्यक्रम के माध्यम से जागरूकता लाएगी l स्वामी विवेकानंद जयंती युवा सप्ताह के अवसर पर संपूर्ण बिहार में पाक्षिक कार्यक्रम आयोजित होगा l बेगूसराय जिले में रक्तदान, प्रतियोगिता परीक्षा, स्वास्थ्य शिविर सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे l नगर मंत्री अजीत कुमार एवं नगर शाह मंत्री प्रह्लाद कुमार ने कहा कि बेगूसराय जिले में 7 दिनों तक भिन्न-भिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे l प्रांत एसएफडी संयोजक...