बुलंदशहर, जनवरी 13 -- क्षेत्र के ग्राम नयाबांस स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में स्वामी विवेकानंद का जन्मदिवस युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों ने रैली निकाल कर स्वदेशी समानों का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया और ग्रामीणों को शपथ दिलाई। सोमवार को विद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में छात्र संसद का विशाल कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुआ। छात्रों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य राकेश सिंह ने कहा कि युवा देश की रीढ़ है और युवा ही भविष्य है। देश के भविष्य के लिए सभी युवाओं को अपने भविष्य के लिए लक्ष्य निर्धारित करना होगा। इसके बाद छात्रों को स्वदेशी के प्रति जागरूक किया। छात्रों ने गांव में रैली निकाल कर व जगह जगह नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को स्वदेशी के प्रति ...