जामताड़ा, जनवरी 12 -- स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से टावर चौक स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इसके बाद भाजयुमो जिला अध्यक्ष कुणाल सिंह के नेतृत्व में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने "गर्व से कहो हम हिंदू हैं" का नारा देकर संपूर्ण विश्व में भारतीय संस्कृति और हिंदुत्व का गौरव बढ़ाया। उन्होंने अमेरिका जाकर भारतीयता का परचम लहराया। युवा दिवस के अवसर पर हम सभी यह संकल्प लेते हैं कि स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग और आदर्शों पर चलने का प्रयास करेंगे तथा हिंदुत्व व भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाएंगे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरख...