पाकुड़, जनवरी 12 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महेशपुर नगर इकाई की ओर से सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद की 163 वीं जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महेशपुर साईं धर्मशाला में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया, जिसमें नगर के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर नगर अध्यक्ष सरोज पांडेय, सह नगर मंत्री परेश घोष एवं राहुल मिश्रा के द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात नगर अध्यक्ष सरोज पांडेय ने स्वामी विवेकानंद के जीवन, उनके आदर्शों एवं विचारधाराओं पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं कार्यकर्ताओं को उनके विचारों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कृष्ण सिंह ने उत्क...