प्रयागराज, जनवरी 12 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय में सोमवार को स्वामी विवेकानंद जयंती पर 'स्वामी विवेकानंद: युवा शक्ति, राष्ट्र निर्माण और आत्मविश्वास का दर्शन' विषय पर संगोष्ठी हुई। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता के प्रतीक हैं, जिनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। प्रो. आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि व्यक्तित्व निर्माण में मन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। विशिष्ट वक्ता प्रो. विवेक कुमार सिंह ने कहा कि यदि विवेकानंद के जीवन मूल्यों को व्यवहार में उतारा जाए तो व्यक्तिगत जीवन के साथ राष्ट्र का भविष्य भी उज्ज्वल होगा। डॉ. प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने गुरु-शिष्य परंपरा और आध्यात्मिक शक्ति की महत्...