लखीसराय, जनवरी 13 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला, दरियापुर में सोमवार को युवाओं के प्रेरणास्रोत और भारतीय संस्कृति के महान प्रहरी स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की बाल संसद के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाल संसद की प्रधानमंत्री शबनम कुमारी के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर प्रधान शिक्षक पीयूष कुमार झा समेत सभी शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। छात्रों को संबोधित करते हुए प्रधान शिक्षक पीयूष कुमार झा ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि (उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रुको नहीं) केवल एक नारा नहीं, बल्कि जीवन को दिशा...