दरभंगा, जनवरी 13 -- दरभंगा। कुंवर सिंह कॉलेज में सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन एनएसएस इकाई की ओर से किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. शंभू कुमार यादव ने छात्रों से स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपने जीवन में अपनाने व उसे मूर्त रूप देने का आह्वान किया। बर्सर डॉ. राम अवतार प्रसाद यादव ने छात्रों को स्वामी विवेकानंद से राष्ट्र और समाज के कल्याण के लिए त्याग और सेवा की भावना को अपनाने की सीख लेने को कहा। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार सिन्हा ने बताया कि विवेकानंद एक राष्ट्रीय संत थे, जिन्होंने समसामयिक समाज की जरूरतों के अनुकूल भारतीय संस्कृति एवं पाश्चात्य संस्कृति के समन्वय पर बल दिया। डॉ. राकेश रंजन सिंहा ने स्वामी विवेकानंद के विचारों से छात्रों को अवगत होने की प्रेरणा दी। डॉ. गुंजन कुमारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने स्त्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.