संतकबीरनगर, जनवरी 13 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले में स्वामी विवेकानंद की जयंती सोमवार को युवा दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर जगह-जगह गोष्ठियों का आयोजन किया गया। विभिन्न शिक्षण संस्थानों में श्रद्धा, प्रेरणा और वैचारिक चेतना से परिपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत को विश्व मंच पर स्थापित किया। उनके विचार सर्वकाल में प्रासंगिक है। सभी से उनके आदर्श पर चलने का आह्वान किया। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सोमवार को स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो ब्रजेश त्रिपाठी जी ने स्वामी विवेकानंद जी के नास्तिक से आस्तिक बनने के सफर का उल्लेख कर उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्...