मोतिहारी, जनवरी 12 -- अरेराज। स्वामी विवेकानंद के अवतरण दिवस के अवसर पर सोमेश्वरनाथ मंदिर अरेराज परिसर में समारोह का आयोजन किया गया। महामंडलेश्वर सह सोमेश्वर पीठाधीश्वर स्वामी रविशंकर गिरि महाराज ने पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर शाकंभरी पुष्पवावटिका में वृक्षारोपण कर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण भी किया। महामंडलेश्वर ने कहा कि स्वामी विवेकांनद संपूर्ण विश्व के लिए आदर्श एवं प्रेरणा श्रोत थे। प्रो बी एन झा ने कहा कि हमारे समाज का युवा समाज विवेकांनद के आदर्शो को अपने जीवन में उतारने का संकल्प ले तो उनका भविष्य सवर जाएगा। बीआरबीयू के पूर्व सीनेट सदस्य नीरज ठाकुर सहित कई वक्ताओं ने भी समारोह में उपस्थिति दर्ज कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...