भागलपुर, जनवरी 12 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया जिला के गोपालपुर नगर इकाई के द्वारा स्थानीय लत्तीपाकर के एक कोचिंग क्लासेस में राष्ट्रीय युवा दिवस के पूर्व संध्या पर संगोष्ठी एवं दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों छात्रों ने हिस्सा लिया। अभाविप भागलपुर के विभाग संयोजक अनुज चौरसिया ने बताया कि अभाविप स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में पूरे भारत वर्ष में राष्ट्रीय कार्यक्रम के रूप में मानती है। मौके पर जिला संयोजक गौतम साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य काजु कौशिक, करण, बबलू, सौरभ सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.