गोरखपुर, जून 21 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले शुक्रवार को कला संकाय के सामने नवनिर्मित स्वामी विवेकानंद योग वाटिका का उद्घाटन कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने किया। कुलपति ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का संपूर्ण जीवन योग के मूल दर्शन पर ही आधारित है। छात्रों को इस स्थान पर उनके दिव्य व्यक्तित्व की अनुभूति होगी। कहा कि विवेकानंद आधुनिक भारत में योग को वैश्विक पटल पर स्थापित करने वाले अग्रणी योगाचार्यों में से एक थे। बताया कि ललित कला विभाग के डॉ. गौरी शंकर चौहान के नेतृत्व में विभाग के छात्रों ने वाटिका के चहारदीवारी पर बहुत सुंदर मुरल पेंटिंग एवं कलाकृतियां उकेरी हैं। इस वाटिका के निर्माण में विश्वविद्यालय के इन छात्रों की सराहनीय भूमिका रही। वाटिका के निर्माण के लिए प्रो. अनुभूति दुबे, डॉ. सत्यपाल सिंह, डॉ. आमोद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.