काशीपुर, फरवरी 9 -- काशीपुर। स्वामी विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस में रविवार को नर्सिंग छात्र-छात्राओं के लिए ओथ टेकिंग सेरेमनी और फ्रेशर पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवागंतुक छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया और उन्हें सेवा भाव की शपथ दिलाई गई। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक जसपुर आदेश चौहान, जिलाध्यक्ष भाजपा मनोज पाल, ब्लॉक प्रमुख जसपुर अनूप कौर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कॉलेज प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। नर्सिंग के सेवा क्षेत्र में कदम रखने वाले छात्र-छात्राओं ने मानव सेवा और अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा की शपथ ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...