सहारनपुर, जनवरी 11 -- सहारनपुर। राष्ट्रीय युवा दिवस की पूर्व संध्या पर उप्र उद्योग व्यापार मंडल द्वारा बैठक आयोजित कर स्वामी विवेकानंद का स्मरण किया गया। बैठक में व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष शीतल टंडन ने कहा कि स्वामी विवेकानंद आज भी देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने युवाओं को आत्मविश्वास, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया। शीतल टंडन ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने गुलामी के दौर में "उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए" का मंत्र देकर समाज को जागरूक किया। उन्होंने भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म, योग और आध्यात्म का संदेश पूरी दुनिया में फैलाया। उन्होंने रामकृष्ण मिशन के माध्यम से गरीबों और पीड़ितों की सेवा को जीवन का उद्देश्य बनाया। साथ ही देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न ल...