अलीगढ़, दिसम्बर 5 -- अलीगढ़। अखिल भारतीय लोधी महासभा के जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह लोधी के नेतृत्व में गुरुवार को नगला तिकोना में स्वामी ब्रह्मानंद लोधी की जन्म जयंती मनाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दान सहाय लोधी, विशिष्ट अतिथि अतरौली नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह लोधी, कौड़ियागंज अध्यक्ष कुलदीप लोधी शामिल रहे। अतरौली नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि स्वामी ब्रह्मानंद का शिक्षा के प्रति उनका त्याग और बलिदान हमेशा याद किया जाएगा। अध्यक्ष कुलदीप लोधी ने विचार रखे। स्वामी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए संगठन वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यदेव सिंह लोधी, लोकेश लोधी, डॉ. देवेंद्र सिंह लोधी, रविंद्र लोधी, अनार सिंह वर्मा ने संबोधित किया। संचालन इंद्रपाल वर्मा एड. ने किया। कार्यक्रम में डालचंद राजपूत, पंचम लोधी, नरेंद्र कुमार, विनोद कुमार आर्य, प्रदीप लोधी...