मथुरा, नवम्बर 28 -- वृंदावन। राम जन्मभूमि न्यास अयोध्या के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास गुरुवार को राधा केलि कुंज पर स्वामी प्रेमानंद महाराज से भेंट वार्ता के लिए पहुंचे। इस दौरान स्वामी प्रेमानंद महाराज ने अपने शिष्य परिकर के साथ राधा केलि कुंज के मुख्य द्वार पर महंत नृत्य गोपाल दास की अगवानी की। इसके बाद वह वेद मंत्रोच्चारण के मध्य नृत्य गोपाल दास महाराज को राधा केलि कुंज के अंदर ले गए। प्रेमानंद ने नृत्यगोपाल दास महाराज को दंडवत प्रणाम करते हुए कहा कि उन्होंने बड़ी कृपा की जो उन्हें दर्शन देने के लिए उनकी कुटिया पर पधारे। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य महंत नृत्य गोपाल दास का विधि विधान से चरण पूजन किया। इस दौरान संपूर्ण वातावरण भक्तिमय नजर आया। प्रेमानंद महाराज ने महंत नृत्य गोपाल दास के स्वच्छ जल से चरण पखारे, चंदन आदि लगाकर उनक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.