लखीमपुरखीरी, जून 16 -- अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बम्हनपुर में सभा को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। प्रदेश स्तरीय संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा के तहत पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा पर संविधान को बदलने की कोशिश करने का आरोप लगाया। सलीमाबाद में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देने के बाद बम्हनपुर के स्वागत मैरिज पैलेस में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी सपा दोनों पर तीखे वार किए। कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मौर्य ने भाजपा पर संविधान बदलने की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लेकिन देश की जनता अब जाग चुकी है। उन्होंने 2027 में प्रदेश से और 20...