जहानाबाद, फरवरी 23 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता स्थानीय आर्य समाज मंदिर में महान समाज सुधारक और आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती की 201वीं जयंती मनाई गई। रविवार सुबह वैदिक महायज्ञ का आयोजन किया गया। मोनी आर्याणी के आचार्यत्व में एवं वेद प्रकाश आर्य ने यजमान के रूप ने यज्ञ किया। जिसमे स्वस्तिवाचन के मंत्रों का पाठ कर पूरे विश्व के कल्याण की कामना की तथा शांतिप्रकरण के मंत्रों का पाठ कर पूरे विश्व में शांति स्थापित हो इसकी प्रार्थना की गई। इसके बाद वेद मंत्रों से सबों ने आहुति दी। वक्ताओं ने स्वामी दयानंद जी के जीवन पर चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने वेदों का अध्ययन कर पूरे देश में वेदों का प्रचार, भारतीय संस्कृति और शिक्षा के गौरव को पुनः स्थापित कर स्वराज्य और स्वदेशी के लिए प्रेरित किया। स्वामी जी ने वेदों को सनातन धर्म का मूल धर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.