बरेली, फरवरी 9 -- मीरगंज। बहरोली के अमन कुमार का चयन गृहमंत्रालय में कनिष्ठ अनुवार अधिकारी (जेटीओ) पद पर हुआ है। अमन स्वामी दयानंद इंटर कालेज के पूर्व छात्र हैं। स्वामी दयानंद इंटर कॉलेज में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएयट में टॉपर छात्र रहे अमन कुमार शोधार्थी और साहित्यकार हैं। उनके दो गजल संग्रह हवा में आग और लम्हों की तपिश प्रकाशित हो चुके हैं। वे वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहे हैं। अमन की सफलता पर प्रबंधक डॉ. सत्यवीर गंगवार, निदेशक पंकज गंगवार, प्रधानाचार्य आदेश पाल गंगवार, राजेश गंगवार, संजीव कुमार, लाल बहादुर, रेवती नंदन, राकेश पाठक, लक्ष्मण स्वरूप, ओमाशंकर, योगेंद्र कुमार ने उनके परिजनों को मिठाई खिलाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...