नई दिल्ली, फरवरी 13 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिलशाद गार्डन स्थित स्वामी दयानंद अस्पताल (एसडीएन) में ओपीडी पंजीकरण अब डिजिटल हो गया है। मरीज अब अस्पताल में लगे क्यूआर कोड को मोबाइल से स्कैन कर अपनी जानकारी भर सकते हैं। इसके बाद काउंटर से टोकन मिलेगा, जिस पर डॉक्टर से मिलने का समय और कमरा नंबर लिखा होगा। इससे लंबी लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि आयुष्मान भारत स्कीम की प्रक्रिया भी अब आसान और लगभग पेपरलेस हो गई है। एबीएचए (आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता) और एबीडीएम (आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन) के जरिए जरूरी जानकारी सीधे सिस्टम में दर्ज हो जाती है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरोत्तम दास ने कहा कि इस नई व्यवस्था से मरीजों का समय बचेगा और भीड़ कम होगी। गुरुवार को अस्पताल में स्वामी दयानंद सरस्वती की 202वीं जयं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.