अररिया, जनवरी 12 -- अररिया, वरीय संवाददाता। शिवपुरी स्थित परिषद कार्यालय परिसर में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई अररिया की ओर से युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर महिला महाविद्यालय परिसर में छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा स्थानीय परिषद कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया समारोह की अध्यक्षता परिषद के नगर अध्यक्ष प्रोफेसर अनिल मिश्रा ने की। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित परिषद के प्रदेश एसएफडी प्रमुख सह पूर्णिया विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य प्रोफेसर एमपी सिंह, महिला महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अभिनव कुमार सिंह तथा प्रोफेसर अनिल मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रो एमपी सिंह ने कहा ...