हरिद्वार, फरवरी 1 -- ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी अर्जुन पुरी बालयोगी की स्मृति में सप्तसरोवर मार्ग स्थित तुलसी मानस मंदिर में श्रद्धांजलि सभा के साथ षोडशी भंडारा लगाया गया। संत समाज ने उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही, तेरह अखाड़ों के संतों की मौजूदगी में स्वामी कामेश्वरानंद पुरी का विधिवत पट्टाभिषेक किया गया। परंपरानुसार चादर विधि कराई गई। इसका संचालन जूना अखाड़े के पूर्व अंतरराष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत देवानंद सरस्वती ने किया। संतों ने ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी अर्जुन पुरी के तप, त्याग और सेवा से परिपूर्ण जीवन का स्मरण किया। उनके शिष्य स्वामी कामेश्वरानंद पुरी को गुरु परंपरा का उत्तरदायित्व संभालने पर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय सभापति श्रीमहंत प्रेमगिरि, निर्मल अखाड़े के कोठारी महंत जसविंदर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.