भागलपुर, फरवरी 19 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सामाजिक संस्था स्वाभिमान द्वारा मंदरोजा स्थित प्रगति शिक्षण संस्थान में बुधवार को सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के पुरोधा आचार्य नरेन्द्र देव की 70वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक जगतराम साह कर्णपुरी ने की। शुभारंभ आचार्य नरेन्द्र देव के चित्र पर सभी सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर की। वक्ताओं ने कहा कि आचार्य नरेन्द्र देव छात्र जीवन से ही सांस्कृतिक प्रेरणा से प्रभावित थे। वे एक महान विचारक, पत्रकार, साहित्यकार और शिक्षाविद भी थे। मौके पर रंजन कुमार राय, प्रेम कुमार प्रिय, देवेंद्र दास, अजय शंकर, राजीव रंजन, संतोष ठाकुर आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...