देहरादून, सितम्बर 8 -- उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा महानगर देहरादून ने सोमवार को प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रामकुमार शंखधर के नेतृत्व में मोर्चा के कार्यकर्ता लैंसडौन चौक पर एकत्रित हुए और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान शंखधर ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है, अपराध लगातार बढ़ रहा है। सरकार पीड़ितों की अनदेखी कर रही है। मोर्चा के सैनिक प्रकोष्ठ महासचिव राजेंद्र भट्ट ने कहा कि जनहित और प्रदेशहित से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। मोर्चा के रायपुर विधानसभा प्रभारी अनिल डोभाल ने कहा कि राज्य की हालत दिन प्रति दिन बिगड़ रही है, सरकारी अपनी नाकामी झूठे प्रचार से छिपा नहीं सकती। मौके पर चित्रपाल सजवाण, पूरण सिंह रावत, राजेंद्र कुमार, अरशद अंसारी, मनोरी भाई, दीपक मेहरा, संजीव शर्मा, र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.