नई दिल्ली, जनवरी 30 -- आम आदमी पार्टी (आप) की बागी राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल अपने दल और इसके मुखिया अरविंद केजरीवाल को लेकर लगातार हमलावर हैं। चुनाव के बीच दिल्ली में खराब सड़क, पानी और सफाई-सफाई का मुद्दा उठा रहीं मालीवाल ने गुरुवार को एक बार फिर बड़ा कदम उठाया। स्वाति मालीवाल गाड़ियों में कूड़ा भरकर केजरीवाल के आवास के बाहर पहुंच गईं और उड़ेलना शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। स्वाति मालीवाल अपने समर्थकों के साथ विकासपुरी पहुंचीं। यहां स्थानीय लोगों के साथ उन्होंने कुछ गाड़ियों में कूड़ा भरा और केजरीवाल के घर के लिए निकलीं। गाड़ियों पर पोस्ट लगाए गए थे जिनपर लिखा था- केजरीवाल का कूड़ा। मालीवाल ने कहा कि वह इस कूड़े को केजरीवाल के घर के बाहर फेंकना चाहती हैं। मालीवाल ने एक्स पर लिखा, 'विकासपुरी इलाके में सड़कों पर सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.