आगरा, अक्टूबर 11 -- ग्रेटर नोएडा में 12 से 14 अक्तूबर 41वीं ऑफिसियल उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष डॉ.एमसी शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में आगरा के तीन वरिष्ठ खिलाड़ी निर्णायक की भूमिका निभाएंगे। संघ के सचिव पंकज शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में राष्ट्रीय निर्णायक एवं ब्लैक बैल्ट धारक स्वाति शुक्ला, निखिल अग्रवाल व सुदर्शन देवनाथ को निर्णायक नियुक्त किया गया है। तीनों वरिष्ठ खिलाड़ियों को निर्णायक बनने पर डॉ. एमसी शर्मा, पंकज शर्मा, संगीता शर्मा व संतोष सिंह ने हर्ष व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...