बिजनौर, मार्च 18 -- नजीबाबाद पुलिस ने स्वाट टीम के सहयोग से महिला के कुंडल छीन कर भागे आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करने में सफलता हांसिल की है। जिसे सक्षम न्यायालय में पेश किया गया। थाना प्रभारी जयभगवान सिंह ने बताया अतुल चौहान पुत्र स्व विजय सिंह निवासी सावित्री एन्कलेव,आदर्शनगर नजीबाबाद ने थाने में दी तहरीर में बताया था कि 12 मार्च को उसकी माता होली का सामान लेकर जा रही थी तभी सावित्री एन्कलेव मे रामपाल सिंह के मकान के सामने एक युवक उनके कुंडल झपट कर फरार हो गया था। तहरीर के आधार पर दर्ज मुकदमे के आधार पर पुलिस ने घटना मे शामिल अभियुक्त अंकित गिरि पुत्र मलखान गिरि निवासी हरिपुरम कूकडा थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर हाल निवासी ग्रीन वैली कॉलोनी आदर्शनगर थाना नजीबाबाद को कुंडल के साथ गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर दिया।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.