बोकारो, फरवरी 5 -- कथारा। सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र अंतर्गत स्वांग वाशरी स्लरी के अवार्डधारी मजदूरों ने पुनः बहाली की मांग को लेकर बुधवार को कथारा जीएम कार्यालय के समीप प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कई वर्ष पहले प्रबंधन द्वारा स्वांग स्लरी से जुड़े अवार्डधारी 142 मजदूरों को गलत व्यक्ति बताकर काम से बैठा दिया था जिसके बाद मजदूर न्यायालय की शरण में गए जहां उन्हें जीत मिली है। लेकिन सीसीएल प्रबंधन ने उन्हें पुनः बहाल नहीं किया। मजदूरों ने सीसीएल प्रबंधन पर आरोप लगाया कि उन्होंने जान-बूझकर असली मजदूरों को कार्य से बैठाया है। इन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही उन्हें न्याय नहीं मिला तो अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगे। मजदूरों ने मांग किया कि उन्हें जल्द से जल्द कार्य पर बहाल कर उनका बकाया भुगतान किया जाय। बिनोद रजक, लखन रविदास, प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.