जमशेदपुर, जनवरी 10 -- जमशेदपुर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के शिशु रोग विभाग में करीब एक महीने पहले एक बच्चे को कम वजन और समय से पहले जन्म के कारण भर्ती किया गया था।सांस लेने में तकलीफ के कारण उसे सर्फेक्टेंट थेरेपी दी गई, ताकि उसका फेफड़ा तेजी से विकसित हो सके और वह आसानी से सांस ले सके। इस दौरान कुछ घंटे वेंटिलेटर पर और बाद में ऑक्सीजन देने वाली सी-पैप पर दो दिन के लिए रखा गया। कुछ दिन में वह सांस लेने लगा तो वेंटिलेटर से हटाकर मां को दे दिया गया। अब बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है और मंगलवार को जांच के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। जन्म के समय बच्चे का वजन 1.5 किलो था और अब उसका वजन करीब दो किलो है। यह जानकारी विभाग के सीनियर रेजिडेंट डॉ. राघवेंद्र सिंह, डॉ. सिद्धार्थ ने दी। बच्चा पूर्वी सिंहभूम का रहने वाला था।उसके पिता नीलकंठ महतो हैं।खास बात ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.