लोहरदगा, अक्टूबर 5 -- लोहरदगा, संवाददाता। सेवा भारती, लोहरदगा के द्वारा चुन्नीलाल हाई स्कूल प्रांगण में रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डा कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल, सहसचिव संजय चौधरी और अनामिका भारती ने संयुक्त रूप से इसकी शुरुआत की। शिविर में 40 लोगों ने जांच कराई। हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, शुगर, बीपी, वजन, हार्ट बीट, आक्सीजन लेवल आदि का निशुल्क जांच की गयी। अन्य सभी प्रकार की स्वास्थ जांच पैथोलाजी के माध्यम से आधे ख़र्च में ही करायी जाती है। जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने कहा कि हम सभी को अपना कर्म निस्वार्थ भाव से करते रहना चाहिए। स्वस्थ शरीर रहने पर ही जीवन का सही सुख है। जब शरीर ठीक रहेगा, तब ही आप और आपके परिवार खुशहाल रह सकते है। डा कुमुद अग्रवाल न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.