लोहरदगा, मार्च 10 -- लोहरदगा, संवाददाता। सेवा भारती, लोहरदगा के द्वारा चुन्नीलाल हाई स्कूल प्रांगण में रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डा कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल और अनामिका भारती ने संयुक्त रूप से की। शिविर में 57 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, शुगर, बीपी, वजन, हार्ट बीट, आक्सीजन लेवल आदि की निशुल्क जांच की गयी। अन्य सभी प्रकार की जांच पैथोलाजी के माध्यम से आधे ख़र्च में ही कराई गयी। जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने कहा कि सेवा ही परमोधर्म है। इससे बड़ा कुछ भी नहीं है। अपने शरीर को दुरुस्त रखने के लिए नियमित रूप से सुबह योग और व्यायाम करें। स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए समय-समय पर स्वास्थ चेकअप कराएं। डा कुमुद अग्रवाल ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.