गढ़वा, जून 21 -- फोटो रंका एक: थाना परिसर में योग करते पुलिस पदाधिकारी व अन्य रंका, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर थाना परिसर सहित अन्य जगहों पर योगाभ्यास किया गया गया। थाना में आयोजित कार्यक्रम में थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। उसमें सभी पुलिस पदाधिकारी और महिला-पुरुष जवान शामिल हुए। थाना प्रभारी ने बताया कि योग भारतीय संस्कृति का एक हिस्सा है। नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। लोगों को प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। योग को विश्वभर में अपनाया जा रहा है। मौके पर सब इंस्पेक्टर अनिल हेंब्रम, सुहागनी सोरेन, राजेश कुमार झा, राजेश वर्मा, कुंदन कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार, लक्ष्मी महतो सहित अन्य ने योग किया। उधर प्रखंड कार्यालय में भी प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम बेला टोपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.