फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 4 -- फर्रुखाबाद। स्वस्थ रहने के लिए पुलिसकर्मियों ने मंगलवार की सुबह पुलिस लाइन के मैदान पर दौड़ लगाई । अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय कुमार द्वारा पुलिस लाइन फतेहगढ में साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई। परेड का निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों की परेड कराई गई। शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए दौड लगवाई गई दौड़। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवचयनित आरक्षी की पीटी/परेड का निरीक्षण कर अनुशासन/नियमों के लिये ब्रीफ किया गया। इसके उपरांत क्वार्टर गॉर्ड,शस्त्रागार,मेस की साफ सफाई तथा अभिलेखों का अवलोकन किया गया तथा पुलिस लाइन आवसीय परिसर का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.