मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 5 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र सरैया में शुक्रवार को विश्व मृदा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केवीके सरैया के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. रामकृष्ण राय ने की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ मृदा ही उच्च उत्पादकता की नींव है, इसलिए किसानों को नियमित मृदा परीक्षण और संतुलित उर्वरक प्रबंधन अपनाना चाहिए। केवीके के वैज्ञानिक डॉ. तरुण कुमार ने मृदा एवं जल संरक्षण तकनीक, वर्षा जल संचयन और सूक्ष्म सिंचाई प्रणालियों के उपयोग पर विस्तृत जानकारी दी। डॉ. रजनीश सिंह ने जैविक पदार्थों के उपयोग, वर्मी कम्पोस्ट, फसल चक्र और मृदा-आधारित कृषि तकनीकों पर प्रकाश डाला। बीएओ सुनील कुमार, बीटीएम दीपमाला तथा कृषि समन्वयकों ने किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के लाभ और उसके उपयोग के प्रति जागर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.