चाईबासा, नवम्बर 12 -- चाईबासा । समेकित जन विकास केंद्र जमशेदपुर के द्वारा टोटो प्रखंड के पालीसाईं गांव में गर्भवती एवं धात्री माताओं को पोषणयुक्त आहार की विशेषता एवं महत्व के विषय पर जानकारी दी गई। समेकित जन विकास केंद्र के संचालक फादर बीरेंद्र टेटे ने कहा कि एक स्वस्थ मां ही स्वस्थ शिशु को जन्म दे सकती है।इसलिए गर्भवती महिलाओं को अपने खान-पान में आवश्यक विटामिनों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी स्वस्थ और मजबूत बने। सिस्टर बेनेडिक्टा एक्का संस्था के समन्वयक ने कहा कि अगर गर्भवती महिलाएँ समय पर आवश्यक विटामिन नहीं लेतीं, तो उन्हें थकान, कमजोरी, खून की कमी, और बच्चे के विकास में रुकावट जैसी समस्याएँ हो सकती हैं। इसलिए डॉक्टर की सलाह के अनुसार विटामिन की गोलियाँ या सप्लीमेंट्स लेना और फल, सब्ज़ियाँ, दूध, अंडा, अनाज आदि संतुलित आहार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.