जौनपुर, सितम्बर 26 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा के नौपेड़वा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत शुक्रवार को स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता सूर्य प्रकाश चौबे ने फीता काट कर किया। कहा कि महिलाएं समूह के माध्यम से आत्म निर्भर बन रही हैं। आज हर क्षेत्र में महिला मुखिया हैं। सरकार की मंशा है कि प्रत्येक महिला स्वस्थ और सशक्त होगी तभी पूरा परिवार मजबूत होगा। 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक सेवा पखवाड़े में रक्तदान, स्वच्छता अभियान, मरीजों की सेवा, वृक्षारोपण सहित अनेक कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। कार्यक्रम समापन पश्चात अस्पताल अधीक्षक डॉ. जीके सिंह के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...