जहानाबाद, सितम्बर 19 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुलासगंज के अंतर्गत संचालित 16 विभिन्न उप-स्वास्थ्य केंद्रों पर राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे "स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को व्यापक स्वास्थ्य सेवाओं का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लगभग एक हजार बच्चियों, महिलाओं और गर्भवती माताओं को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। इस अवसर पर चिकित्सकों, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों एवं एएनएम द्वारा विशेष स्वास्थ्य जांच और परामर्श दिया गया, जिसमें आशा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका उल्लेखनीय रही। महिलाओं को गर्भावस्था संबंधी जांच, पोषण परामर्श, एनीमिया की जांच, परिवार नियोजन संबंधी जानकारी तथा विभिन्न रोगों की रोकथाम से जुड़ी सेवाएं दी गईं। बच्चियों को भी स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण और जाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.