महाराजगंज, सितम्बर 15 -- महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान को लेकर संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान को व्यापक और प्रभावी ढंग से चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने समस्त सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन जनप्रतिनिधियों द्वारा करवाने का निर्देश दिया। सभी सहयोगी विभागों को सोमवार 12.00 बजे तक अभियान के संदर्भ में अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। सभी विभागों को अपनी तैयारी को समय से पूर्ण करने और अभियान को वृहद स्तर पर आयोजित करने का निर्देश दिया। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान की रूपरेखा से अवगत कराया। बताया कि सेवा पर्व के अंतर्गत स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.