जहानाबाद, सितम्बर 23 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुलासगंज अंतर्गत संचालित स्वस्थ नारी- सशक्त परिवार कार्यक्रम के तहत महिलाओं और गर्भवती माताओं को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। यह विशेष अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलाया जा रहा है। आज अभियान के तहत प्रखंड के कुल 16 विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर लगभग 1941 महिलाओं एवं गर्भवती महिलाओं को नि: शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर चिकित्सकों, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों, एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही। स्वास्थ्यकर्मियों ने महिलाओं को स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श, पोषण संबंधी जानकारी, टीकाकरण एवं आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराईं। वहीं गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव, एनीमिया रोकथाम एवं शिशु स्वास्थ्य संबंधी विस्तृत जानकारी द...