अलीगढ़, सितम्बर 18 -- अलीगढ़, संवाददाता। 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चलने वाले स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारम्भ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेसवां पर जिला मंत्री अवध प्रकाश सिंह ने फीता काटकर किया। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, मनोरोग विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन, दंत रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, होम्योपैथिक तथा आयुर्वेदिक के डॉक्टर उपस्थित रहेंगे। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर मनोज चतुर्वेदी, फार्मासिस्ट प्रमोद सारस्वत, अंजुल सारस्वत, पूर्व मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह, वर्तमान मंडल अध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा, विष्ण गोयल आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.