रांची, सितम्बर 20 -- रांची, सवादादाता। महिलाओं और परिवारों के स्वास्थ्य को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान को रांची जिले में जबरदस्त सफलता मिल रही है। 17 सितम्बर से शुरू इस अभियान के तहत अब तक जिले में 1594 स्वास्थ्य शिविर लगाए गए, जिनमें 51,000 से अधिक लोगों ने विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाया। सिविल सर्जन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शिविरों में 24,562 लोगों की हाईपरटेंशन जांच और 28,284 लोगों की डायबिटीज जांच की गई। 14,163 लोगों की ओरल कैंसर, 3,938 महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर तथा 8,891 महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की गई। 4,822 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, 8,980 लोगों की सिकल सेल जांच और 4,022 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई। साथ ही 3,944 लोगों का टीकाकरण, 6,465 लोगों का एचबी टेस्ट तथा 171 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.